उत्तराखंड (देहरादून) 25 मई 2025: उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ (मुख्यालय) की नई कार्यकारिणी के वर्ष 2025-26 के लिए चुनाव में अध्यक्ष पद पर कैलाश रावत, उपाध्यक्ष पद पर संयुक्त रूम से प्रशांत रावत, संजय कुमार, महामंत्री पद पर अंकित कुमार, संयुक्त मंत्री पद पर पारूल, कोषाध्यक्ष पद पर राकेश कुमार धीवान, संगठन मंत्री पद पर सत्येंन्द्र बिजल्वाण, संयोजक अडिटर पद पर अरूण कुमार, प्रचार मंत्री पद पर बहादुर सिंह कन्ययाला, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में बालम सिंह नगरकोटी को निर्वाचित हुए हैं।
सूचना कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी का गठन चुनाव अधिकारी सूचना विभाग के उप निदेशक मनोज कुमार श्रीवास्तव ने संघ के चुनाव संपन्न होने के बाद यह ऐलान किया। चुनाव मनोज श्रीवास्तव, सहायक चुनाव अधिकारी विजय कुमार, रामसिंह परजोली की देखरेख में हुए। चुनाव नतीजों को घोषित करते हुए चुनाव अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अध्यक्ष पद पर कैलाश रावत को 52 मत व मनोज शुक्ला को 17 मत, उपाध्यक्ष पद पर संयुक्त रूप से प्रशांत रावत, संजय कुमार को 34-34 मत, महामंत्री पद पर अंकित कुमार को 51 एवं चेतन पाण्डेय को 18 मत, संगठन मंत्री पद पर सत्येंन्द्र बिजल्वाण को 45 और नरेन्द्र सिंह सजवाण को 24 मत प्राप्त हुए।
इसके साथ ही संयुक्त मंत्री पद पर पारूल, कोषाध्यक्ष पद पर राकेश कुमार धीवान, संयोजक अडिटर पद पर अरुण कुमार, प्रचार मंत्री पद्म पर बहादुर सिंह कन्याल, कार्यकारिणी सदस्य बालम सिंह नगरकोटी निर्विरोध निर्वाचित हुए।
