उत्तराखंड देहरादून 20 मई 2025: अंसल ग्रीन वैली देहरादून मामले में सचिव प्रवीण भारद्वाज व असंतुष्ट लोगों ने पुलिस की तरफ से की जा रही कार्रवाई पर नाराजगी जताई हैं। लोगों ने देहरादून पुलिस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए पुलिस अधिकारी वरिष्ठ उप निरीक्षक सुमेर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित किए जाने की मांग की हैं।
रविवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकार से वार्ता करते हुए प्रवीण भारद्वाज ने आरोप लगाया कि सुमेर सिंह ने आरोपितों का नाम मुकदमे से हटाकर सिद्ध कर दिया कि पुलिस हमलावरों के साथ थी। कहा की पूनम नौटियाल ने 22 फरवरी 2023 को घटना करने के अगले दिन 23 फरवरी को सोसाइटी का गेट बंद करके कैमरे के सामने बोला था कि हमने कल उसका घर तोड़ा है। पुलिस और प्रशासन हमारे साथ था। उस समय जीतेंद्र सिंह चौहान एसओ राजपुर एवं अन्य पुलिस अधिकारी भी पूनम नौटियाल के साथ खड़े थे। कहा कि सुमेर सिंह वरिष्ठ उप निरीक्षक द्वारा समक्ष अध्यक्ष जिला पुलिस शिकायत प्राधिकरण देहरादून को शपथ पत्र देते हुए कुछ पार्षदों का नाम विवेचना में शामिल होना नहीं पाया गया तथा इनका नाम विवेचना से पृथक किया गया। यह शपथ पत्र देते हुए मुख्य आरोपियों को बचाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सुमेर सिंह ने पद का दुरुपयोग किया है। उन्होंने मांग किउनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए और तत्काल निलंबित किया जाना चाहिए।
