उत्तराखंड (रायवाला) 17 मई 2025: छह मई को रायवाला के पास कार लूट में शामिल तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों के पास से पुलिस ने लूटी गई कार बरामद कर ली है। एक आरोपित अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
कोतवाली रायवाला के प्रभारी निरीक्षक बीएल भारती ने बताया कि इस मामले में सुभाषनगर देहरादून निवासी राजेंद्र सिंह राठौर ने छह मई को तहरीर दी थी। जिसमें उन्होंने बताया कि छह मई मंगलवार शाम को चार लोगों ने आइएसबीटी देहरादून से नजीबाबाद जाने के लिए 2500 रुपये में उनकी कार बुक कराई थी। जिन्हें लेकर वह शाम 4:45 पर देहरादून से चले। जब वह रायवाला से कुछ आगे जंगल के पास पहुंचे तो सवारियों ने लघु शंका के बहाने से लिए गाड़ी रुकवाई। तब सवारियां और वह खुद लघु शंका के लिए उतर गए। इसके बाद जब वह वापस कार में बैठने लगे तो सवारियों ने उन्हें धक्का दिया और कार लेकर भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आरोपितों ने रायवाला के समीप जंगल के पास चालक को धक्का देकर लूटी थी कार बिजनौर के रहने वाले है लुटेरे, आरोपितों के एक साथी की तलाश में दबिश दे रही पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिसके आधार पर गुरुवार को नजीबाबाद रोड के समीप चंडी मंदिर रोपवे के पास से पुलिस ने आरोपित 20 वर्षीय अरमान निवासी गांव तहरपुर शेर तरकोला तहसील धामपुर थाना नहटौर जिला बिजनौर, 19 वर्षीय ओसामा और 19 वर्षीय अलीरजा दोनों निवासी गांव पुरैनी खास तहसील थाना नगीना जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के पास से लूटी गई कार बरामद कर ली गई है। आरोपितों ने कार की पहचान छुपाने के लिए उसकी असली नंबर प्लेट हटाकर हरियाणा नंबर की फर्जी प्लेट लगा रखी थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तीनों आरोपित हरिद्वार में एक ओर वाहन लूट के इरादे से आए हुए थे।
