उत्तराखंड (मसूरी) 16 मई 2025 : मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी पर अनर्गल व आपत्तिजनक बयान के विरोध में शहर महिला कांग्रेस ने नारेबाजी कर शहीद भगत सिंह चौक पर भाजपा सरकार का पुतला फूंका। महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता शहीद भगत सिंह चौक पर महिला कांग्रेस शहर अयक्ष व पालिका सभासद जसबीर कौर के नेतृत्व में एकत्रित होकर मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह व भाजपा के विरोध में नारेबाजी की व भाजपा का पुतला फूंका। इस मौके पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर ने कहा कि भाजपा की मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह ने एक बयान में कर्नल सोफिया के खिलाफ अपमान जनक शब्दों का प्रयोग किया है। प्रदर्शनकारियों में सुधा कंडारी, संगीता भंडारी, राजेश्वरी डोभाल, शिक्षा डोभाल, रिया, पिंकी, सोनिया, सुरभि, विजय लक्ष्मी, रूचि रावत आदि मौजूद रहे।
