उत्तराखंड (रायवाला) 12 मई 2025: रायवाला क्षेत्र में कुछ बदमाशों ने पहले तो कार चालक को धक्का दिया, उसके बाद उसकी कार लेकर फरार हो गए।
मामला थाना रायवाला क्षेत्र का है। चन्द्रबनी चोयला निकट सुभाषनगर देहरादून निवासी राजेंद्र सिंह राठौर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वह बीते मंगलवार को शाम आईए-सेबीटी देहरादून से नजीबाबाद के लिए सवारी लेकर निकला था। करीब साढ़े छह बजे सवारियों को लेकर वह रायवाला के खांडगांव के पास पहुंचा। यहां उन्होंने शौच करने की बात कही और कार रोकने को कहा। जैसे ही सब लोग कार से नीचे उतरे उसमें सवार युवकों ने कार चालक को धक्का देकर गिरा दिया और कार लेकर भाग गए।
“कुछ देर बाद वह सप्तऋषि चौकी पहुंचा। जहां पुलिस ने उसे रायवाला थाना भेज दिया। रायवाला थाने पहुंचने के बाद पीड़ित ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
