उत्तराखंड (देहरादून) 11 मई 2025: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून के तत्वावधान में शनिवार को जिला मुख्यालय देहरादून के न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय लोक अदालत मे एक ही दिन में 11,170 मामलों का निस्तारण किया गया।
इस लोक अदालत में मोटर दुर्घटना क्लेम, सिविल मामले, पारिवारिक मामले, चेक बाउन्स से सम्बंधित मामलें व अन्य शमनीय प्रति के आपराधिक मामलें लगाए गए थे। लोक अदालत में फौजदारी के शमनीय प्रति के 106 मामलें, चौक सम्बंधी 719 मामलें, धन वसूली सम्बंधी 20 मामलें, मोटर-दुर्घटना क्लेम ट्राईबनल के 573 मामले पारिवारिक विवाद सम्बंधी 87 मामलें, मोटर वाहन द्वारा अपराधों के 11097 मामले और अन्य सिविल प्रति के 73 मामलों का निस्तारण किया गया व 14 करोड़ से अधिक की धनराशि पर समझौता हुआ।
