उत्तराखंड (विकास नगर) 10 मई 2025: कोतवाली पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को दबोचा है। आरोपी की तलाशी लेने पर उससे 8.80 ग्राम स्मैक बरामद की है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस की टीम कैनाल रोड पर गश्त कर रही थी। प्रकाश निकेतन के पास एक संदिग्ध नजर आया। पुलिस कर्मियों ने पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उससे 8.80 ग्राम स्मैक बरामद किया। आरोपी मोनिश पुत्र फुरकान की निवासी कुरैशी मोहल्ला मेहूंवाला खालसा को पुलिस ने गिरफ्तार किया। कोतवाल विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। बताया कि आरोपी के पास से एक पॉकेट इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद किया।
