उत्तराखंड (देहरादून) 7 मई 2025: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह से मंगलवार को राजभवन में उपनल के प्रबंध निदेशक ब्रिगेडियर जे एनएस (सेवानिवृत्त) ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्य में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों के कल्याण से संबंधित विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा हुई। राज्यपाल ने कहा कि पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों और वीरांगनाओं की देखभाल करना हम सबकी जिम्मेदारी है। निर्देश दिए कि कल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ लक्षित वर्गो तक सुनिश्चित रूप से पहुँचे।
