उत्तराखंड (देहरादून) 28 अप्रैल 2025: पुलिस ने नगर से देहात में सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान आठ सौ से अधिक बाहरी लोगों व किरायेदारों का सत्यापन किया गया। साथ ही किरायेदार व नौकरों का सत्यापन न कराने पर 162 मकान व दुकान मालिकों के खिलाफ कार्यवाही कर 16.20 लाख रुपये का चालान किया गया।
एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को लेकर संदिग्धों के सत्यापन एवं धरपकड़ के लिए अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए है। इसके अनुपालन में नगर तथा देहात के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर चेकिंग व सत्यापन अभियान चलाया गया। इस दौरान आठ सौ से अधिक लोगों का सत्यापन किया गया। इस दौरान किराएदारों एवं नौकरों का सत्यापन नहीं करने वाले 162 दुकान एवं भवन स्वामियों का 16.20 लाख रुपये का चालान किया गया। साथ ही 132 संदिग्धों को संबंधित थाने पर लाकर पूछताछ की गई। इनमें से 44 लोगों का 81 पुलिस एक्ट में चालान कर 14 हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया गया।
