उत्तराखंड (देहरादून) 24 अप्रैल 2025: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शहर में सत्यापान अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों के चालान काटे गये। एसएसपी ने सभी थानेदारों को अपन क्षेत्र में बाहरी किरायेदारों, घरेलू नौकरों के सत्यापन करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस ने लक्खीबाग, मुस्लिम कालोनी, रीठा मंडी आदि क्षेत्रों में सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान बाहरी किरायेदारों व घरेलू नौकरों के सत्यापन के कागजातों की जांच की गई। अभियान के दौरान किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 38 मकान मालिकों का चालान काटते हुये तीन लाख 80 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
