उत्तराखंड (देहरादून) 20 अप्रैल 2025: दून व आसपास के क्षेत्रों में डेंगू का डंक गहराता जा रहा है। शनिवार को भी एक व्यक्ति में डेंगू की पुष्टि हुई है। बल्लूपुर क्षेत्र निवासी मरीज श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती है। चिकित्सकों के अनुसार मरीज की हालत स्थिर है।
बता दें कि जनपद में अभी तक 22 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिनमें 14 मरीज देहरादून से हैं। जबकि आठ मरीज अन्य जनपद या राज्य से हैं। फिलहाल 10 मरीज अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। जिनमें आठ श्री महंत इंदिरेश अस्पताल और एक-एक मरीज हिलायन हास्पिटल जौलीग्रांट व एक ग्राफिक एरा अस्पताल में भर्ती है। शनिवार को भी 53 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि डेंगू की रोकथाम के लिए आवश्यक उपाए किए जा रहे हैं। डेंगू के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्रों में सर्वे किया जा रहा है। नगर निगम प्रभावित क्षेत्रों में फागिंग भी कर रहा है।
