उत्तराखंड (विकास नगर) 19 अप्रैल 2025: कोतवाली अंतर्गत हरबर्टपुर से एक महिला सब्जी खरीदने जाने की बात कहकर घर से निकली, लेकिन घर वापस नहीं आई। महिला अपने दामाद के तीन लाख 49 हजार रुपये भी लेकर गई है। पति की तहरीर पर पुलिस ने सहारनपुर यूपी के एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
हरबर्टपुर के एक व्यक्ति ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि 15 अप्रैल को उसकी पत्नी घर से सब्जी लेने के लिए निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं आयी। जब वह वापिस नहीं आई तो तब उसने शक के आधार पर मुन्तजिर निवासी ग्राम नगला टांडा सहारनपुर को फोन किया तो उसने कहा कि महिला उसके पास है और वह उसके साथ ही रहेगी। उसने उसका धर्मांतरण करा दिया है। जब पीड़ित पति ने घर में दामाद के रखे 3.49 लाख रुपये चेक किए तो वह भी गायब मिले। दामाद के लिए पैसों का इंतजाम गोल्ड लोन के माध्यम से कराया था। उसे भी उसकी पत्नी मुंतजिर के कहने पर लेकर चली गई। आरोपी पत्नी को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। इसका आधार कार्ड भी बदल दिया। जबकि उसने अपनी पत्नी को तलाक नहीं दिया है। उसकी बैंक पासबुक में उसकी पत्नी का नाम अंकित है तहरीर में कहा कि मुंतजिर काफी समय से हरबर्टपुर में ही रह रहा था। चौकी इंचार्ज हरबर्टपुर सनोज कुमार के अनुसार आरोपित मुंतजिर कपड़ों की फेरी का काम करता है, अक्सर महिला के यहां पर आता जाता रहता था। बायका महिलाका पति सिक्योरिटी गार्ड है मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है।
