उत्तराखंड (देहरादून) 12 अप्रैल 2025: वर्षों से जलभराव की समस्या से जूझ रहे आइएसबीटी चौक इस वर्षाकाल में राहत मिल सकती है। जिलाधिकारी ने आइएसबीटी ड्रेनेज प्लान पर तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही किसी प्रकार की लापरवाही पर अधिकारियों को कार्रवाई की चेतावनी दी है।
आइएसबीटी चौक पर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल गंभीर हैं। उन्होंने चौक पर ड्रेनेज कार्य का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति देखी। साथ ही कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। अधीनस्थों ने बताया कि ड्रेनेज के लिए सड़कों के किनारे खोदाई की जा रही है और ह्यूम पाइप डालने का कार्य प्रगति पर है। डीएम ने मई तक कार्य पूर्ण करने करने के निर्देश दिए हैं और इसे मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुसार तैयार करने को कहा है।
डीएम के निरीक्षण और सख्ती के बाद घरातल पर कार्य की प्रगति तेज हो गई है। हर वर्ष वर्षाकाल में चौक जलमग्न होने से वाहन चालकों व्र पैदल चलने वालों को खासी दिक्क्तों का सामान करना पड़ता है। जिसे देखते हुए स्थायी समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं।
