उत्तराखंड (देहरादून) 11 अप्रैल 2025: बाइक सवार दो बदमाश महिला का पर्स लूटकर फरार हो गए। पर्स में मोबाइल और चार हजार रुपए थे। रायपुर पुलिस घटनास्थल को सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। बैंक कॉलोनी अधोईवाला की रहने वाली निर्मला गुप्ता ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि बीती सुबह करीब साढे दस बजे वह दही लेकर अपने घर वापस आ रही थी। तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाश झपट्टा मारकर उसका पर्स छीनकर फरार हो गए। पर्स में चार हजार रुपएं और एक मोबाइल था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।
