उत्तराखंड (श्रीनगर गढ़वाल) 11 अप्रैल 2025: कोतवाली श्रीनगर क्षेत्रांतर्गत घसियामहादेव के पास एक दुकान में अचानक आग लग गयी। जिससे दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। दुकानदार अभिषेक नेगी ने बताया कि दोपहर दो बजे वह जैसे ही वह दुकान से घर खाना खाने गये तो कुछ ही देर बाद दुकान में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जयपाल सिंह का कारण प्रथम दृष्टया सार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
