उत्तराखंड (देहरादून) 9 अप्रैल 2025: 12वीं के छात्र के संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बताया गया है शव घर में फंदे से लटका मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। डालनवाला कोतवाली पुलिस ने बताया कि शाम करीब पांच बजे सूचना मिली कि चंद्र रोड नई बस्ती डालनवाला पर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले परिजनों ने शुभम के शव को फंदे से निकाल लिया था। शव को कॉरपोरेशन अस्पताल पहुंचाया गया। परिजनों से पूछताछ की गई। पता चला कि जिस समय घटना हुई उस समय घर में दादी थी। परिवार के अन्य सदस्य बाद में आए और घटना की जानकारी मिली। बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। घटना के संबंध में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
