उत्तराखंड (देहरादून) 9 अप्रैल 2025: घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की वृद्धि और पेट्रोल-डीजल में दो रुपये प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने के केंद्र सरकार के फैसले को कांग्रेस ने आम जनता पर एक और आर्थिक प्रहार करार दिया है। कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने ये निर्णय जनविरोधी बताने के साथ ही इसके आर्थिक नीतियों का प्रत्यक्ष प्रमाण बताया है।
पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि एक ओर जनता पहले ही महंगाई, बेरोजगारी और गिरती आय के चलते त्रस्त है, वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार ऐसे फैसले ले रही है जो आम जनता के लिए लिए पीड़ा का सबब बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी यह पूछना चाहती है कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत स्थिर या कम हो रही हैं, तो तब केंद्र सरकार बार-बार टैक्स बढ़ाकर आम जनता की जेब क्यों काट रही है।
कहा कि कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि केंद्र सरकार इस जनविरोधी बढ़ोतरी को तुरंत प्रभाव से वापस ले और जनता को राहत देने के लिए ईंधन तथा रसोई गैस की कीमतों में तत्काल कटौती करें।
