उत्तराखंड (देहरादून) 8 अप्रैल 2025: सौंग नदी में धड़ल्ले से अवैध खनन को लेकर क्षेत्रवासियों और जनप्रतिनिधियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि सौंग नदी में खनन विभाग ने ठेकेदारों को पट्टे आवंटित किए थे । जिनके लिए खनन करने के लिए पिलर बंदी भी की गई थी। लेकिन ठेकेदारों ने पिलर उखाड़ कर उसके बाहर अवैध खनन किया है। जिससे नदी से होकर जाने वाला पानी सिंचाई के लिए नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने अवैध खनन बंद करवाने एवं नदी से आने वाले सिंचाई के पानी को उपलब्ध कराए जाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में सभासद बबीता अमित कुमार, रीना कोठारी, सुशील सैनी, सुरेंद्र सिंह खालसा, अमित सैनी, रोहित छेत्री, विजय बख्शी, सुरजीत सिंह, जसवीर सिंह, लवली, परमजीत सिंह, हरि किशोर, संजीत कुमार आदि रहे।
