उत्तराखंड (ऋषिकेश) 8 अप्रैल 2025: पुलिस ने नशे तस्कर में लिप्त भाई-बहन को गिरफ्तार किया गया। उनसे 21 ग्राम स्मैक बरामद की है। आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोर्ट ने आरोपितों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
कोतवाली पुलिस को छह अप्रैल को मुखिबर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध नशा तस्कर स्मैक की खेप लेकर जंगलात चौकी के पास खड़े है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्धों को हिरासत में लिया।
पूछताछ में पता चला कि दोनों भाई-बहन है। तलाशी में आरोपियों से करीब 21 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। आरोपितों की पहचान सैनिक नाथ और अंजलि निवासी सपेरा बस्ती, भानियावाला, डोईवाला के रूप में हुई। कोतवाल कमल कुमार ने बताया कि आरोपित स्मैक मंगलौर क्षेत्र से खरीदकर लाए थे।
