उत्तराखंड (देहरादून) 31 मार्च 2025: वार्षिक श्री अमरनाथ यात्रा इस वर्ष तीन जुलाई से शुरू होगी। 38 दिनों तक चलने वाली यह तीर्थयात्रा 9 अगस्त को रक्षाबंधन के दिनपूर्ण होगी। आधिकारिक प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि इस आशय का निर्णय राजभवन में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड की 48वीं बैठक में किया गया। 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल के लिए इस साल यात्रा दोनों मार्गो-अनंतनाग जिले के पहलगाम और गांदरबल जिले के बालटाल से शुरू होगी।
