उत्तराखंड (देहरादून) 28 मार्च 2025: गौतम बाक्सिंग संस्था की ओर से 28 से 31 मार्च तक गढ़ी कैंट स्थित गोरखा मिलिट्री इंटर कालेज में चार दिवसीय आल इंडिया शहीद ले.गौतम बाक्सिंग टूर्नामेंट पुरुष व महिला एलीट का आयोजन किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में भारतीय सेना,नेवी, एयरफोर्स, आर्मी स्पोट्स कालेज पुणे, एमईजी बंगलुरु, डब्ल्यूसी टीम सुभाथु, पैरामिलिट्री फोर्सेंज,आइटीबीपी, एआर रोलवेज,सीआइएसएफ और देहरादून बाक्सिंग क्लब के जाने-माने बाक्सर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे।
संस्था के चेयरमैन ब्रेगेडियर पीएस गुरुंग ने बताया कि उनके पुत्र शहीद ले. गौतम गुरुंग सेना मेडल की स्मृति में आल इंडिया स्तर पर बाक्सिंग टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।
