उत्तराखंड (गुप्तकाशी) 28 मार्च 2025 : केदारघाटी के जलई,सुरसाल व गैर गांव की आराध्य ज्वाल्पा देवी की देवरा यात्रा वैदिक मंत्रों एवं पूजा-अर्चना के साथ शुरू हो गई। पहले दिन मां की डोली ने जलई गांव में भ्रमण कर भक्तों की कुशलक्षेम पूछी। इस दौरान ग्रामीणों ने मां को सामूहिक अर्ग भी लगाया। इसके साथ ही 31 मार्च से जलई में श्रीमद्देवी भागवत कथा विधिवत शुभारंभ होगा।ब्लाक अगस्त्यमुनि के जलई में विराजमान मां ज्वाल्पा देवी 125 वर्षों बाद नगर भ्रमण पर निकली है।बुधवार को जलई स्थित मंदिर के गर्भगृह में पुजारी ने मां की विशेष पुजा-अर्चना कर भोग लगाया। इसके बाद मां की भोग मूर्तियों को डोली में सजाया गया। मां ज्वाल्पा ने जैसे ही भ्रमण के लिए प्रस्थान किया, वैसे ही भक्तों के जयकारों से क्षेत्र का पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। पहले दिन पंचायती चौक जलई में मां को ग्रामीणों ने सामूहिक अर्ग लगाया।
ज्वाला मंदिर समिति के अध्यक्ष विजयपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि 27 मार्च को देवी सुरसाल, बरसुड़ी,झजरु, बेला व बडीयारी गांवों का भ्रमण करा।
