उत्तराखंड (देहरादून) 13 मार्च 2025: दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र की ओर से’फाग के गीत-रंग’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान के ओपन एयर थिएटर में आयोजित इस कार्यक्रम में कुमाऊंनी, गढ़वाली, ब्रज व अवध अंचल में प्रचलित शास्त्रीय और लोक आधारित होली गीतों की शानदार प्रस्तुति दी गई ।
आकाशवाणी के टॉप ग्रेड सितारवादक पं. रॉबिन कर्माकर के नेतृत्व में महिला गायकों ने बेहतरीन प्रस्तृति दी। होली गीतों के गायन में सुप्रसिद्ध लोकगायिका रेखा उनियाल , पुष्पा रावत, आशा रावत, अंजू भट्ट, शिवानी कर्माकर, नीलम बिष्ट, लीला बिष्ट, मीनू नेगी, सरिता मेंदोलिया, सरिता कुलाश्री,विजया शर्मा और सुनीता बहुगुणा ने एक बढ़कर एक सामूहिक होली गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल होलीमय कर दिया।
वादन में हारमोनियम पर पंडित रॉबिन कर्मकार, तबले पर सैकत मंडल, ढोलक पर मदनलाल चड्डा और बांसुरी पर दिनेश प्रसाद ने शानदार संगत की। इस कार्यक्रम का संचालन शांति बिंजोला और रक्षा बौड़ाई ने किया। कार्यक्रम से पूर्व दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र के गर्वनिंग बॉडी के सदस्य और पूर्व मुख्य सचिव इदु कुमार पांडे ने होली की शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर दून पुस्तकालय के प्रोग्राम एसोसिएट चंद्रशेखर तिवारी,निकोलस होफलैंड, डॉ. योगेश धस्माना,सुन्दर सिंह बिष्ट, बिजू नेगी, राकेश भट्ट,हिमांशु आहूजा, दक्ष तिवारी, हरह सनवाल देवेंद्र कांडपाल के अलावा प्रबुद्ध लोग,रंगकर्मी, लेखक व युवा पाठक व बच्चे मौजूद रहे।
