उत्तराखंड (देहरादून) 5 मार्च 2025: पटेल नगर कोतवाली पलिस ने क्षेत्र के कार बाजारों में सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान 16 लोगों का चालान भी किया गया। जिन पर 1.60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में जगह- जगह खुले कार बाजार में बिना सत्यापन बाहरी लोग रह रहे हैं। सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर कोतवाली प्रदीप राणा के निर्देश पर चौकी प्रभारी प्रमोद शाह ने टीम सहित चेकिग अभियान चलाया। इस दौरान लालपुल से लेकर शिमला बाईपास तक कई कार बाजारों में चेकिंग करते हुए वहां तैनात कर्मचारी के दस्तावेजों की चेकिंग की इस दौरान 16 कर्मचारी बाहरी राज्यों के पाए गए, जिन्होंने सत्यापन नहीं कराया हुआ था। पुलिस ने सत्यापन कराने पर कार बाजार के मालिकों पर 1.60 लाख रुपये जुम्माना वसूला पुलिस के अनुसार भविष्य में कोई भी कर्मचारी रखने से पहले आनिवार्य रूप से उनका सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
