उत्तराखंड (देहरादून) 15 फरवरी 2025: उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड के असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुराचार का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
उत्तरकाशी की युवती ने पुलिस को शिकायत देकर बताया उसने शादी के लिए जीवनसाथी डॉट कॉम पर अपनी प्रोफाइल बनाई थी। जहां उसकी मुलाकात संदीप चौहान निवासी कोटियाल रोड दिनकर विहार विकासनगर से हुई। वह आराकोट त्यूनी, डाकपत्थर के यूजेवीएन लिमिटेड में असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) के पद पर काम कर रहा था। साइट से दोनों की बातचीत शुरू हो गई। दोनों बल्लीवाला के निकट स्थित रेस्टोरेंट में मुलाकात की। आरोपित ने उसे आश्वासन दिया कि वह उससे शादी करने का इच्छुक है। जिसके बाद आरोपित उसे एक दिन सिद्धौवाला प्रेमनगर स्थित एक होटल ले गया, जहां शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। इसके साथ उसने आरोपित 2.40 लाख रुपए उधार दिए। लंबे समय तक शादी न करने पर वह आरोपित से बात कर उसके घर पहंची। जहां आरोपित ने उससे दुर्वहार किया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
1
