उत्तराखंड (मसूरी) 14 फरवरी 2025: होटल एसोसिएशन की बैठक में मुख्य अतिथि पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि मसूरी को बचाने के लिए शहर हित में कड़े निर्णय लेने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मसूरी की दुर्दशा करने के लिए सभी जिम्मेदार है। लेकिन सभी कोमिलकर सहयोग करना पड़ेगा।
कुलड़ी स्थिति एक होटल के सभागार मेंआयोजित होटल एसोसिएशन की बैठक में नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी व सभासदों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर होटल एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष संदीप साहनी ने कहा कि मसूरी सबकी पहचान है। इसे आगे बढ़ाना सभी की जिम्मेदारी है। मसूरी की दुर्दशा करने वाला कोई बाहर से नहीं आया। आज मसूरीआईसीयू में है। सभी मिलकर इसे बचा सकते हैं। पहाड़ों की रानी मसूरी को वह सम्मान फिर से दिला सकते हैं । उन्होंने मसरी में पानी की समस्या के समाधान के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी व सांसद अनिल बलूनी का विशेष आभार जताया हैं। उन्होंने कहा कि गोल्फ कार्ट की योजना भी अभी अधर में है। उन्होंने कहा कि कृछ बड़े व कठोर निर्णय लेने होंगे। मसूरी के विकास में स्कूलों व संस्थाओं का सहयोग लेना होगा। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि मसूरी को सुधारने की जरूरत है, उसके लिए प्लान भी है। उन्होंने कहा कि सभी का साथ मिला तो मसूरी की तस्वीर निश्चित बदली जाएगी । मसूरी होटल पालिकाध्यक्ष ने एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय होटल एसोंसिएशन: अग्रवाल ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन बैठक आरएन माथुर ने किया।
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल,सतीश ढौडियाल, सभासद विशाल खरोला,गौरी थपलियाल, जसबीर कौर, पवन थलवाल, शिवानी जैरवाण, भरत सिंह चौहान सहित होटल एसोसिएशन के दीपक गुप्ता,शैलेंद्र करणवाल, आशीष गोयल, व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
