उत्तराखंड (देहरादून) 30 जनवरी 2025: सोशल मीडिया में फेमस होने के शौक ने युवक को थाने पहुंचा दिया। सोशल मीडिया पर युवक ने हाथ में नकली पिस्टल (बच्चों का खिलौना) पकड़कर खतरनाक ढंग से मोटर साइकिल चलाने का वीडियो वायरल किया था।
वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर एसएससी अजय सिंह ने कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने वीडियो में दिख रहे युवक को हिरासत में लेकर कार्रवाई की और मोटरसाइकिल को सीज किया है। बताया कि वीडियो बनाने के लिए जो नकली पिस्टल इस्तेमाल की गई वह बच्चों के खेलने की पिस्टल है। मोटरसाइकिल सवार युवक शौर्य निवासी नेहरू कॉलोनी को सार्वजनिक स्थान पर खतरनाक ढंग से वाहन चलाते हुए अपनी और दूसरों की जान खतरे में डालने पर हिरासत में लेकर पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई।
