उत्तराखंड (देहरादून) 25 जनवरी 2025: उतराखंड में समान नागरिकसंहिता 27 जनवरी से लागू की जाएगी। पहले इसे 26 जनवरी को लागू किया जाना था। सूत्रों के अनुसार कुछ अपरिहार्य कारणों के चलते इसे लागू करने की तिथि एक दिन आगे बढ़ा दी गई है। गौरतलब है।कि युसीसी पोर्टल पर नागरिकों को शिकायतों की सुविधा भी की गई है। इसके लिए उन्हें रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिये शिकायत को टैक भी किया जा सकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में इसके लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
