उत्तराखंड (देहरादून) 13 जनवरी 2025: उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने कोटद्वार में भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र रावत के चुनाव प्रचार के दौरान मंत्री सुबोध उनियाल के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उनियाल ने सार्वजनिक सभा में कहा था कि सामान्य सीट पर कांग्रेस पार्टी को एक मर्द का बच्चा नहीं मिला और उन्हें महिला को लड़ाने के लिए मजबूर होना पड़ा।
दसौनी ने कहा कि सुबोध उनियाल के बयान ने भाजपा का चाल चरित्र चेहरा और घटिया मानसिकता उजागर हुई है। उनियाल को इस तरह की निम्न स्तर की बयान बाजी के लिए प्रदेश की मातृशक्ति से माफी मांगनी चाहिए । खास तौर पर कोटद्वार से कांग्रेस प्रत्याशी रंजना रावत से क्षमा याचना करनी चाहिए। गरिमा ने कहा कि मंत्री सुबोध के बयान ने समूची भाजपा के संस्कार और सोच को बेनकाब कर दिया है। दसौनी ने कहा कि भाजपा की महिलाओं के प्रति सोच को दर्शाता है। सामान्य सीट पर जिस तरह से कांग्रेस पार्टी ने महिला को प्रत्याशी बनाया है वह बताता है कि कांग्रेस पा्टी मातृशक्ति को पुरुषों से कम नहीं आंकती। महिलाओं को पुरुषों के समकक्ष समझती है और महिलाओं को मान सम्मान देती है । वहीं दुसरी ओर भाजपा हमेशा से महिलाओं का मान सम्मान नहीं समझती है।
