उत्तराखंड (देहरादून) 10 जनवरी 2025: सरकार जल्द ही सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई ) के लिए नई ऋण गारंटी योजना शुरू करेगी। इसके तहत 100 करोड रुपये तक के ऋण दिए जाएंगे।
वित्तीय सेवा सचिव एम. नागराजू ने गुरुवार को ग्रामीण भारत महोत्सव के समापन अवसर पर कहा, हम एक योजना लाने जा रहे हैं। जिसकी घोषणावित्त मंत्री ने पिछले बजट में की थी। इसके तहत बिना गारंटी के 100 करोड़ रुपये तक का ऋण दिया जा सकेगा,यदि वे पहले से ही उद्यम चला रहे हैं। इस योजना को मंजूरी के लिए शीघ्र ही केंद्रीय मंत्रिमंडल के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने कहा, उधारकर्ता अग्रिम गारंटी शुल्क तथा घटते ऋणशेष पर वार्षिक गारंटी शुल्क देना होगा। सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उदह्यम क्षेत्र पांच करोड़ लोगों को रोजगार देते हैं।
