उत्तराखंड (देहरादून) 10 जनवरी 2025: देहरादून में मयूर विहार की एक सोसायटी के लोगों ने एक बिल्डर पर मनमानी के आरोप लगाए है। इन्होंने ऐसे लेकर प्रशासन से भी शिकायत की है कि बिल्डर ने मनमाने ढंग से 1 जनवरी से मेंटेनेंस शुल्क में 33 फ़ीसदी तक की वृद्धि कर दी है जबकि इस समिति के काम अभी तक अधूरे पड़े हुए हैं। एसटीपी प्लांट और डीजी सेट भी सही तरीके से काम नहीं कर रहे हैं । इस मामले में मयूर विहार सोसायटी की रेजिडेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष आशुतोष थपलियाल के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने अधिकारियों को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है।
