उत्तराखंड (देहरादून) 9 जनवरी 2025: जिलाधिकारी सविन बंसल ने सड़क सुधारीकरण कार्य को अच्छे स्तर पर करने के रेखीय विभागों को कड़े निर्देश दिए हैं। जिसके चलते राजपुर रोड व दिलाराम चौक में डिवाइडर निर्माण कार्य तेजी चल रहा है। इसके साथ ही शहर के चौक व चौराहों पर भी सुधारीकरण और सौंदर्यीकरण के बाद अवशेष कार्य भी तेजी से कराए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने रेखीय विभागों को चौक व चौराहों व सड़कों में अपने-अपने निर्माण कार्य को युद्ध स्तर पर करने के कड़े निर्देश दिए हैं। जिसके क्रम में विभागों कीओर से तेजी से सड़क सुधारीकरण कार्य किए गए। जिसके चलते शहर में तेज रफ्तार से गुजरने वाले वाहनों पर अंकृश लग गया है। साथ ही जनमानस को आवागमन की सुखद सुविधा मिल रही है।सड़क सुधारणीकरण के अवशेष कार्यों पर भी तेजी से निर्माण कार्य जारी है, जिसके तहत राजपुर रोड और दिलाराम चौक में डिवाइडर के निर्माण कार्य को मानक के अनुरूप किया जा रहा है।
