उत्तराखंड (देहरादून) 8 जनवरी 2025: भानियावाला-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग को फोर लेन करने की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है। टेंडर होने के बाद भारत सरकार से वन विभाग की मंजूरी भी मिल चुकी है। अब कुछ औपचारिकताओं के बाद फरवरी तक फोर लेन का काम शुरू होने की उम्मीद है। भानियावाला 20 किमी लबे फोर लेन को लगभग साढे पांच सौ करोड़ की लागत से बनाया जाना प्रस्तीवित है। इसके लिए भानियावाला मुख्य बाजार में जमीनों के अधिग्रहण की प्रक्रिया पुरी कर ली गई है। कुछ माह पूर्व भानियावाला बाजार का ध्वस्तीकरण भी पूरा कर लिया गया है। धवस्तीकरण वे बाद फोर लेन के लिए टेंडर जारी किए गए थे, लेकिन रानीपोखरी में डॉडी से लेकर नटराज चौक से पहले वन विभाग के बैरियर तक मार्ग चौड़ीकरण के लिए पेड़ों के कटान की मंजूरी भारत सरकार से ली जानी थी। यह मंजूरी भी करीब दो हफ्ते पहले मिल चुकी है। फोरलेन बनाते समय डॉडी से आगे जंगल में सात मोड़ और अन्य तीव्र मोड़ों को भी सीधा किया जाएगा। जंगल में चार हाथी पास भी बनाए जाएंगे। इससे हाथियों और दसरे वन्यजीवों को जंगल में आवाजाही करने में परेशानियों का सामना नहीं करना पडेगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि वन मंजूरी मिलने के बाद फरवरी तक फोन लेन का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
