उत्तराखंड (देहरादून) 6 जनवरी 2025: विकासनगर एथलेटिक्स क्लब की ओर से वीर बालक दिवस पर सम्मान समारोह मालदेवता स्थित एक रिसोर्ट में किया गया। जिसमें विभिन्न राज्यों और विद्यालयों से 150 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में अलग-अलग बूस्टर चैलेंज भी दिए गए। जिसमें पुशआप, प्लैंक, 10 किमी रेस औरअन्य चैलेंज कराए गए। अंडर-30 कैटेगरी में विकास व अंजली, 30 से 60 कैटेगरी में गीता महर और अजय यादव, 60 कैटेगरी में डा. गीता शुक्ल व गंभीर सिंह पंवार विजेता कमलजीत सिंह, गुरफूल सिंह और रूपचंद गुप्ता को 70 कैटेगरी में विशिष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पद्मश्री कल्याण सिंह रावत और डीआरडीओ से सेवानिवृत्त वैज्ञानिक ओपी मनोचा ने विजेताओं को सम्मानित किया।इसके साथ ही उपस्थित लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर क्लब के संस्थापक प्रभजोत सिंह व अन्य लोग मौजूद थे।
