उत्तराखंड (देहरादून) 5 जनवरी 2025 : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर डाकरा में क्षतिग्रस्त मार्ग का बजट स्वीकृत कर दिया जाएगा। -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बजट स्वीकृति के निर्देश दे दिए हैं। मार्ग के निर्माण के लिए 77 लाख रुपये की धनराशि का आकलन किया गया है। कहा, मार्ग बनने से आमजन को सुविधा होगी।
डाकरा व्यापार मंडल की ओर से क्षतिग्रस्त मार्ग के निर्माण आग्रह किया गया था। छावनी परिषद पास बजट न होने से निर्माण कार्य में देरी हुई है। लेकिन एक सप्ताह के भीतर निर्माण कार्य के लिए बजट जारी हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने तुरंत बजट जारी करने के निर्देश दिए हैं। क्षतिग्रस्त सड़क बनाने की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग की है।
