पेल्विक आर्गन प्रोलैप्स बीमारी से पीड़ित थी महिला
उत्तराखंड (देहरादून) 4 जनवरी 2025 : दून के स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा. तुषार अग्रवाल ने एक 52 वर्ष की महिला का दूरबीन विधि से पेल्विक आर्गन प्रोलैप्स का सफल इलाज किया है। यह पहली बार है जब देहरादून इस बीमारी का इलाज लेप्रोस्कोप से किया गया। इससे पहले इस बीमारी का इलाज यानी सरजरी पारपारिक ओपन विधि द्वारा की जाती थी।
डा. अग्रवाल ने बताया कि सैक्रोकोलपोपेक्सी (पेल्विक आर्गन प्रोलैप्स) ज्यादातर प्रौद़ या बुजुर्ग महिलाओं में होता है,खासकर जिनकी बच्चेदानी निकाली गई हो। पेल्विक आर्गन प्रोलैप्स के एक प्रकार को योनि वल्ट प्रोलैप्स भी कहा जाता है। डा.अग्रवाल ने बताया कि महिला मरीज को पेट में तेज दर्द की शिकायत थी। यूरीन में भी दिक्कत हो रही थी। कई बार खांसी के साथ यूरीन निकल जाती थी। उन्होंने कई डाक्टरों को दिखाया लेकिन ज्यादातर डाक्टरों ने उन्हें इलाज के लिए दिल्ली जाने की सलाह दी थी। क्योंकि महिला की स्थिति ऐसी नहीं थी कि ओपन सर्जरी झेल पाए । इसलिए महिला की दूरबीन विधि द्वारा सर्जरी करने का फैसला किया गया। सर्जरी के दो दिन बाद ही मरीज चलने लगी और अब डिस्चार्ज होकर घर चले गई है। बताया कि आने वाले दिनों में यह सर्जरी रोबोटिक से भी की जाएगी। जिससे मरीजों की रिकवरी जल्द होगी।
