उत्तराखंड (देहरादून) 4 जनवरी 2025: टांसपोर्ट नगर में सड़क हादसे में एक शख्स की मौत के बाद मृतक की पत्नी की शिकायत पर पटेलनगर पुलिस ने आरोपित चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में शक्ति विहार की रहने वाली अनामिका सहगल ने पुलिस को शिकायत दैते हुए बताया कि उसका पति अभिषेक सहगल, स्विगी इंस्टामार्ट में डिलीवरी का काम करता था। बीते वर्ष 11 दिसम्बर की रात करीब ढाई बजे वह इंस्टामार्ट से आर्डर लेकर निकले थे।
आर्डर देने के बाद जब वह वापस आ रहे थे तभी रास्ते में ट्रांसपोर्ट नगर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। अस्पताल ले जाने पर जांच के बाद डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
