उत्तराखंड (ऋषिकेश) 30 दिसंबर 2024: लक्ष्मणझूला रोड स्थित गुरु द्वारा श्री हेमकुंटसाहिब में निशुल्क स्वास्थ्य व रक्तदान शिविर लगाया गया। गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में यह शिविर लगाया गया। जिसमें ऋषिकेश और देहरादून से अलग-अलग बीमारियों के 60 स्पेशलिस्ट डाक्टर मरीजों को देखने के लिए पहुंचे। करीब डेढ़ हजार से अधिक मरीजों स्वास्थ्य जांच शिविर में की गई। जबकि 40 से अधिक लोगों ने शिविर में रक्तदान किया।
इस मौके पर देहरादून के डीएम सविन बंसल भी स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे। उन्होंने शिविर का निरीक्षण किया। डीएम ने खुद भी रक्तदान करके लोगों को मरीजों की जान बचाने के लिए रक्तदान करने का संकल्प लेने की अपील की। ट्स्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि डॉक्टरों के द्वारा लिखी गई दवाइयां और पैथोलॉजी लैब टेस्ट भी मुप्त में किए गए हैं । ट्स्ट की ओर से शिविर में पहुंचे सभी चिकित्सकों को सम्मानित भी किया गया है।
