प्राधिकरण की टीम ने दो अवैध निर्माण किए सील
उत्तराखंड (देहरादून) 29 दिसंबर 2024: एमडीडीए ने अवैध निर्माण पर कार्रवाई करते हुए अलग- अलग क्षेत्रों में करीब 25 बीघा प्लाटिंग को ध्वस्तकर दिया। इसके अलावा दो अवैध निर्माण सील किए गए।
एमडीड़ीए के अधिकारियों के अनुसार शिमला बाईपास रोड पर विवेकानंद स्कूल के पास राजेंद्र अग्रवाल ने करीब 25 बीघा भूमि पर लेआउट पास कराए बिना प्लाटिंग कर दी थी। चालान कार्रवाई के बाद भी प्लाटिंग कर प्लाट बेचे जा रहे थे।
जिस पर सीमांकन के बाद अवैध प्ला्टिंग जेसीबी से ध्वस्त कर दी गई। इसके अलावा मेहूंवाला में चंद्रताल के पास राजीव जैन व सीमाद्वार के ऋषि विहार क्षेत्र में नजीर अहमद के अवैध नि्माण को सील किया गया है। एमडीडीए वीसी बंशीधर तिवारी ने कहा कि अवैध प्लार्टिंग और निर्माण स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके लिए संबंधित अभियंता को क्षेत्र में सघन निगरानी कर अवैध निर्माण पर कार्रवाई करने के नि्देश दिए गए हैं। टीम में सहायक अभियंता विजय सिंह रावत, अभिषेक भारद्वाज, अवर अभियंता मनवीर सिंह, मनवीर पंवार, राकेश कुमार, सुरेश कुमार आदि शामिल रहे।
