उत्तराखंड (देहरादून) 28 दिसंबर 2024: देहरादून से रात को चकराता घूमने के लिए निकले पांच पर्यटकों की कार लोखंडी के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि चार युवक – युवतिया गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर सीएचसी चकराता पहुंचा जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर भेज दिया गया। शुक्रवार की सुबह 6:00 के आसपास चकराता राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोखंडी लोहरी के मीनार छानी के समीप पर्यटकों की कार पुस्ता तोड़ते हुए लगभग 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी । चकराता थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर नौटियाल ने बताया कि कार में ड्राइवर सहित पांच लोग सवार थे। जिसमें 24 वर्षीय करन रावत पुत्र प्रीतम सिंह रावत निवासी चंबा अराकोट टिहरी गढ़वाल की अस्पताल में ले जाते समय मौत हो गई ।जबकि 27 वर्षीय ऋषभ पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी इंदिरापुरम एनसीआर दिल्ली, चालक 27 वर्ष आकाश रावत पुत्र कुंवर सिंह रावत निवासी चंबा आरकोट, 21 वर्षीय सपना पुत्री उदय सिंह निवासी विजय कैंप रोड रायवाला ,22 वर्षीय वैशाली पुत्री प्रीतम सिंह निवासी छिदरवाला लालतप्पड़ गंभीर रूप से घायल हो गए।
