उत्तराखंड (देहरादून) 24 दिसंबर 2024: 38वें राष्ट्रीय खेल के प्रचार प्रसार के लिए जिला खेल कार्यालय की ओर से 25 दिसंबर से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रवेश निः शुल्क है। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी रविंद्र भंडारी ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को अपना आधारकार्ड साथ में लाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि जनपद स्तरीय बालिका वालीबॉल प्रतियोगिता 25 दिसम्बर को राजकीय बालिका इंटर कालेज राजपुर रोड, महिला व पुरुष की रन फॉरनेशनल गेम 26 दिसम्बर पवेलियन ग्राउंड, पुरुष फुटबाल का मैत्री मैच 27 दिसम्बर को पवेलियन ग्राउंड, हॉकी साईड मैत्री मैच पवेलियन ग्राउंड़ में 28 को, महिला हॉकी मैत्री मैच पवेलियन ग्राउंड में 29 को, राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों द्वारा कार्यशाला एक जनवरी को पवेलियन ग्राउंड,बालक वर्ग की जिला स्तरीय बास्केट बॉल प्रतियोगिता 10 जनवरी को महाराणा प्रताप स्पोट्स कालेज, अंडर-11 व अंडर-13 बालक/बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता 13 जनवरी को ओल्ड मल्टीपज हॉल परेड ग्राउंड,जनपद स्तरीय कबड्डी प्रति. 14 जनवरी को मल्टीरपपज हॉल परेड ग्राउंड में आयोजित की जाएगी।
