उत्तराखंड (श्रीनगर गढ़वाल) 23 दिसंबर 2024 : देवप्रयाग में नगर पालिका की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगाया गया स्वागत द्वार कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। दरअसल, इस स्वागत द्वार का एक साइड का पिलेर टूट गया है। इससे यह कभी भी गिर सकता है और बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है यह स्वागत द्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है और यहा से गुजरने वाले वाहनों और यात्रियों के लिए यह एक बड़ा खतरा बन गया है। अगर यह स्वागत द्वार गिर जाता है तो इससे बड़ी संख्या में लोगों की जान जोखिम में पड़ सकती है। नगर पालिका के अधिकारियों से इस संबंध में बाते करने पर उन्होंने बताया कि उन्हें इस समस्या के बारे में पता है और वे जल्द ही इसका समाधान निकालेंगे। लेकिन, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई हैं। जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता आशीष राणाकोटी नेकहा कि नगर पालिका को इस समस्या का समाधान निकालना चाहिए और स्वागत द्वार की मरम्मत करनी चाहिए, ताकि बड़ी दुर्घटना को रोका जा सके।
