उत्तराखंड (देहरादून) 21 दिसंबर 2024: योग प्रशिक्षित बेरोजगार महासंघ की वर्चुअल बैठक में सरकार की कार्य प्रणाली पर रोष जताया गया। प्रदेश अध्यक्ष अमित नेगी ने कहा कि प्रदेश के 117 राजकीय महाविद्यालयों में योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति के लिए मार्च 224 में 640 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, लेकिन नौ महीने बीतने के बाद भी योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति नहीं की गई । उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में नई योग नीति लागू करने की बात कर रही है और राष्ट्रीय खेलों में भी योग को शामिल किया गया है, लेकिन योग प्रशिक्षकों को नियुक्त देने से बच रही है। बैठक में 1 जनवरी तक महाविद्यालयों व इंटर कालेजों में योग प्रशिक्षकों की तैनाती न होने पर सचिवालय कूच करने का निर्णय लिया गया।साथ ही निकाय चुनाव का भी बहिष्कार किया जाएगा। बैठक में प्रदेश महासचिव कुमार मंगलम सेमवाल, प्रदेश संगठन मंत्री प्रकाश चन्द्र बिजल्वाण, प्रदेश मीडिया प्रभारी रमेश शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता कीर्ति मकरवाण आदि शामिल थे।
