उत्तराखंड (देहरादून) 15 दिसंबर 2024: चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित राजकीय चिकित्सा महाविद्यालयों एवं स्टेट कैंसर रिसर्च इस्टीट्यूट हल्द्वानी में नर्सिंग अधिकारियों के 1314 पदों पर शीघ्र नियुक्ति दी जाएगी
चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा.धनमंत्री ने सिंह रावत ने बताया कि राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा नर्सिग अधिकारियों के 1455 पदों के सापेक्ष 1314 पदो का परीक्षा परिणाम घोषित कर चयन सूची जारी कर दी है। 107 आरक्षित पदों पर अभ्यर्थी नहीं मिलने से इन्हें कैरी फारवर्ड किया गया है। जबकि 34 पद पर नियुक्ति कोर्ट के फैसले के अनुरूप की जाएगी। डा.रावत ने बताया कि नर्सिग अधिकारियों की तैनाती से मेडिकल कालेजों में चिकित्सा व्यवस्था में सुधार होगा। इसके साथ यह आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेगी।
