उत्तराखंड (देहरादून) 10 दिसंबर 2024: जनपद में सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के अनुपालन में सड़क सुधारीकरण, स्पीड ब्रेकर एवं जेबरा क्रॉसिंग, डिवाइडर का कार्य तेजी से चल राहा है। जिलाधिकारी स्वयं संड़क सुरक्षा कार्यों की मॉनीटरिंग कर रहे हैं । घंटाघर में स्पीड़ ब्रेकर, स्टॉप लाइन आदि कार्य पूर्ण हो चुका है। राजपुर रोड में डिवाइडर का नवीनीकरण कार्य चल रहा है। उप जिलाधिकारी व नोडल अधिकारी कुमकुम जोशी और अधिशासी अभियंता जीतेन्द्र त्रिपाठी स्वयं मौके पर मानक के अनुरूप संड़क सुरक्षा कार्य को युद्धस्तर पर करवा रहे है। शहर के विभिन्न स्थानों व चौकों पर स्पीड ब्रेकर, जेब्रा क्रॉसिंग एवं स्टॉप लाइन का कार्य किया गया। राजपुर रोडमें पुरानी जीर्ण शीर्ण डिवाइड को हटाकर नई डिवाइडर लगाने का कार्य जारी है।निर्देशों के अनुपालन में सड़क सुरक्षा के कार्यों को युद्ध स्तर पर मानक के अनुरूप पूर्ण किया जा रहा है।
