उत्तराखंड (देहरादून) 8 दिसंबर 2024: प्रदेश में मौसम विभाग की ओर से बारिश के साथ ही ठंड बढ़ने की चेतावनी दिए जाने को सरकार विशेष सावधानी बरत रही है । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियों को रैन बसेरों में पर्याप्त सूविधा जुटाने के साथ ही जरूरतमंद लोगों को रजाई, कंबल वितरित करने के निर्देश दिया है।
मुख्यमंत्री ने शनिवार को सभी जिलाधिकारियों से कहा कि तहसील स्तर पर ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त इंतजाम कर लिए जाएं। जरूरत के अनुसार रैन बसेरे शुरू करने के साथ ही उसमें आवासहीन लोगों और परिवारों को शिफ्ट किया जाए।
खासकर बच्चों, महिलाओं और बीमार लोगों को तत्काल रैन बसेरा की सुविधा दी जाए।मुख्यमंत्री ने कहा कि कंबल, रजाई भी वित्तरित किए जाएं, इसके अंलावा प्रमुख स्थानो पर अलाव का भी इंतजाम किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिक ऊंचाई वाले स्थानो पर बर्फबारी से निचले स्थानो पर भी ठंड बढ़ने के चलते जिला प्रशासन अपने स्तर से सावधानी बरते हुए जरूरतमंद लोगों को हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराएं।
