उत्तराखंड (देहरादून) 7 दिसंबर 2024: कांग्रेस नेत्री डा. प्रतिमा सिंह ने उच्च न्यायालय द्वारा डोईवाला में सुसवा नदी में खनन के सभी पट्टे रद्द करने के आादेश पर बयान जारी करते हुए प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में सरकारी सरक्षण में शराब की तस्करी तथा खनन में हो रहे भ्रप्टाचार के कारण सरकार को करोड़ों के राजस्व की हानि हो रही है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की धामी सरकार खनन माफिया, शराब माफ़िया के हाथों की कठपुतली बन चुकी है और राज्य में खनन का धधा फलफूल रहा है। अवेध खनन माफ़िया द्वारा आये दिन हत्या की बारदातों को अजाम दिया जा रहा है।
कारोबारियों द्वारा कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा कुी हत्या की सुपारी देने का मामला बाति दिनो पहली बार सामने आया कांग्रेस पार्टी तभी से कहती आ रही है कि प्रदेश में खनन माफिया सरकार चला रहे हैं और न्यायालय के आदेश से यह साबित भी हो चुका है।
