उत्तराखंड (देहरादून) 7 दिसंबर 2024: ऑनलाइन लोन के चक्कर में दुन के एक शख्स ने डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा की रकम गंवा दी। पीड़ित की शिकायत पर पटेलनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कारगी विद्या विहार निवासी रतेन्द्र बिष्ट ने पुलिस को तहरीर दी कि वह गूगल पर पर्सनल लोन के लिए सर्च कर रहा था। इसी दौरान उसे एक लोन एप्लीकेशन दिखाई दी। आवेदन करने पर उसका तीन लाख रुपए का लोन मंजूर कर लिया गया। इसके बाद अलग-अलग नंबरों से फोन कर उससे उसके दस्तावेज, सेलरी स्लिप और छह महीने की बैंक स्टेटमेंट मांगी गई। इसके बाद उसे लोन होने के दस्तावेज भेजते हुए रकम मांगी गई। उसने 1.64 लाख रुपए की रकम जमा कर दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। नंबरों के जरिए ठगो की जानकारी निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
