उत्तराखंड (देहरादून) 5 दिसंबर 2024: नगर निकाय चुनावों को लेकर नवनियुक्त जिला प्रभारी और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी ने कांग्रेस भवन में विधानसभा वार तथा वार्डवार पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस बैठक में वाड़ों की समितियों की जानकारी लेते हुए प्रभारी प्रकाश जोशी ने निर्देश दिए कि वार्ड समितियों में केवल उन्हीं कार्यकर्ताओं को रखा जाए जो लगातार सक्रिय हैं। जरूरत पड़े तो वार्ड समितियों का तत्काल पुनर्गठन किया जाए। बैठक के दौरान प्रकाश जोशी ने कहा कि देहरादून में पार्टी नगर निगम चुनाव में अच्छी स्थिति में है। महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर गोगी ने कहाकि कांग्रेस ने बीते वर्षों में जनहित के मामले उठाए हैं । बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल, गौरव चौधरी, नवीन जोशी, प्रदीप जोशी,आनंद रावत, आनंद बहुगुणा, विपुल नौटियाल, अभिनव थापर, अनूप पासी, गुरुचरण कौशल आदि शामिल रहे।
