उत्तराखंड (देहरादून) 26 नवंबर 2024: दून में वायु प्रदूषण एक बार फिर बढ़ने लगा है। मंगलवार को दुसरे दिन लगातार दून में एक्यूआई मध्यम श्रेणी में 142 दर्ज किया गया । हवाओं की गति धीमी होने से वातावरण में धूल के कण जमे होने से हवा में सांस लेने में अंदर जा रहे हैं, कूड़ा जलने की वजह से यह प्रदृरषण बढ़ रहा है। उधर, काशीपुर में भी एक्यूआई मध्यम श्रेणी में 149 पहुंच गया। हालांकि ऋषिकेश में अभी एक्यूआई संतोषजनक स्थिति में 95 पर बना है।मध्यम श्रेणी में एक्यूआई होने से दिल एवं सांस के मरीजों को दिक्कत हो सकती है। उथर, मौसम निदेशक डॉ.बिक्रम सिंह ने बताया कि अभी प्रदेश में मौसम सामान्य बना है। बारिश के आसार नहीं है। एक सप्ताह तक मौसम शुष्क बना रहने के आसार है।
